17/08/2026
राजस्थान, भीलवाड़ा जिला, मांडल तहसील, अमरगढ़ ग्राम पंचायत, भाखलिया गाँव। सरकारी स्कूल में पहली बार दलित समाज के गोपी लाल और रमेश बैरवा को अतिथि बनाकर मंच पर कुर्सी पर बिठाया गया।
कुछ जाट, ठाकुर और OBC लोगों ने कहा; अगर ये कुर्सी पर बैठेंगे तो हम ज़मीन पर बैठेंगे क्या? प्रिंसिपल और टीचर्स ने संविधान का हवाला देकर समझाया- सब बराबर हैं। लेकिन विरोध करने वाले नहीं माने, अपने बच्चों को लेकर चले गए और कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बद्रीलाल बैरवा ने बताया आज भी दलितों को अलग बर्तन, अलग बैठना, अलग गिलास, जातिवाद का बाज़ार गर्म है।
#भाखलिया_गाँव