R Prajapati

R Prajapati Hello friends, This channel make for entertainment purpose only. watch , Like ,Comments and Share. And Firstly Subscribe my channel. Thank you guy's love you.

28/02/2026

रुस-यूक्रेन युद्ध रुकना तो दूर की बात है.. यहां एक तरफ पाकिस्तान-तालिबान भिड़े पड़े हैं..
दूसरी तरफ ईरान-अमेरिका के युद्ध में पूरा मिडिल ईस्ट लपेटे में आ गया लग रहा है।

यही हाल रहा तो हालात और खराब ही होते चले जाएंगे।

ये है अर्जुन... भारतीय सेना का प्रशिक्षित बाज। ये अकेला नहीं है। अलग अलग पक्षी जैसे - बाज, गरुड़ और चील की पूरी squadron...
26/01/2026

ये है अर्जुन... भारतीय सेना का प्रशिक्षित बाज।

ये अकेला नहीं है। अलग अलग पक्षी जैसे - बाज, गरुड़ और चील की पूरी squadron है भारतीय सेना के पास। ये और इसके साथी।

भारतीय सेना की Remount Veterinary Corps द्वारा मेरठ में प्रशिक्षित किये गये हैं।

ये दुश्मन के छोटे मोटे ड्रोन को हवा मे ही पकड़कर, उसे अपने पंजों में दबोच कर नष्ट कर देते हैं।

ये दुश्मन के क्षेत्र में, घुसकर जासूसी करते हैं।

दुश्मन का कोई भी रेडार इन्हें पकड़ नहीं सकता, क्योंकि ये प्राकृतिक पक्षी हैं, कोई मशीन नहीं।

कल गणतन्त्र दिवस पर भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना का Animal Contingent कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा।

जिसमें बैक्टीरियन ऊंट (दो कूबड़ वाले) पोनी और डॉग्स के अलावा जासूस पक्षी भी शामिल होंगे। और अर्जुन इनको लीड करेगा।

भारतीय सेना अब बहुत आगे निकल चुकी है... कल के परेड को देखने की एक्साइटमेन्ट बढ़ गयी है...!

जय हिन्द जय भारत🙏🇮🇳

29/08/2025

भारतीय वैदिक गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और वैदिक कला की 64 कलाएँ विद्यार्थियों को सिखाने के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं ? जो लोग इस दिशा में निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं उनकी सहायता किस प्रकार से की जा सकती है ?

#संघ_की_शतकीय_यात्रा

16/08/2025

आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! भगवान कृष्ण आपके जीवन में प्रेम, आनंद और समृद्धि भर दें।"

नव वर्ष नव संवत्सर  #विक्रमसंवत् 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं  #चैत्र_नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। #गुड़ी_पड़वा
30/03/2025

नव वर्ष
नव संवत्सर #विक्रमसंवत् 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं #चैत्र_नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
#गुड़ी_पड़वा

19/06/2024

हमेशा से यह मानना रहा है कि दुनिया में ‌जितना बदलाव हमारी पीढ़ी ने देखा है वह ना तो हमसे पहले किसी पीढ़ी ने देखा है और ना ही हमारे बाद किसी पीढ़ी के देखने की संभावना लगती है
हम वह आखिरी पीढ़ी हैं जिसने बैलगाड़ी से लेकर सुपर सोनिक जेट देखें हैं.बैरंग ख़त से लेकर लाइव चैटिंग तक देखा है और असंभव लगने वाली बहुत सी बातों को संभव होता देखा है.
● हम वो आखिरी पीढ़ी हैं
जिन्होंने कई-कई बार मिटटी के घरों में बैठ कर परियों और राजाओं की कहानियां सुनीं, जमीन पर बैठ कर खाना खाया है, प्लेट में चाय पी है।
● हम वो आखिरी लोग हैं…
जिन्होंने बचपन में मोहल्ले के मैदानों में अपने दोस्तों के साथ पम्परागत खेल, गिल्ली-डंडा, लँगड़ी टांग, आइस पाइस, छुपा-छिपी, खो-खो, कबड्डी, कंचे, सितोलिया जैसे खेल खेले हैं।
● हम वो आखिरी पीढ़ी के लोग हैं
जिन्होंने चिमनी , लालटेन, कम या बल्ब की पीली रोशनी में होम वर्क किया है और चादर के अंदर छिपा कर नावेल पढ़े हैं।
● हम उसी पीढ़ी के लोग हैं…
जिन्होंने अपनों के लिए अपने जज़्बात, खतों में आदान प्रदान किये हैं और उन ख़तो के पहुंचने और जवाब के वापस आने में महीनों तक इंतजार किया है।
● हम उस आखिरी पीढ़ी के लोग हैं
जिन्होंने कूलर, एसी या हीटर के बिना ही बचपन गुज़ारा है। और बिजली के बिना भी गुज़ारा किया है।
जो अक्सर अपने छोटे बालों में, सरसों का ज्यादा तेल लगा कर, स्कूल और शादियों में जाया करते थे।
जिन्होंने स्याही वाली दावात या पेन से कॉपी, किताबें, कपडे और हाथ काले, नीले किये है। तख़्ती पर सेठे की क़लम से लिखा है और तख़्ती घोटी है।
जिन्होंने टीचर्स से मार खाई है. और घर में शिकायत करने पर फिर मार खाई है
जो मोहल्ले के बुज़ुर्गों को दूर से देख कर, नुक्कड़ से भाग कर, घर आ जाया करते थे. और समाज के बड़े बूढों की इज़्ज़त डरने की हद तक करते थे।
जिन्होंने अपने स्कूल के सफ़ेद केनवास शूज़ पर, खड़िया का पेस्ट लगा कर चमकाया हैं
काफी समय तक सुबह काला या लाल दंत मंजन या सफेद टूथ पाउडर इस्तेमाल किया है और कभी कभी तो नमक से या लकड़ी के कोयले से दांत साफ किए हैं।

Address

Gwalior

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R Prajapati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Club

Send a message to R Prajapati:

Share