20/11/2025
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र की गोपालनगर डुमाईगढ़ घाट पर सरयू नदी के ज़रिए चल रही शराब तस्करी का वीडियो और गुपचुप पैसों की वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद बड़ा हंगामा मच गया है..... वीडियो और चैट वायरल होते ही एसपी ओमवीर सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज और गोपालनगर चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.... साथ ही इस पूरे मामले की आगे की जांच की जिम्मेदारी एएसपी दक्षिणी को दी गई है.... खबर के मुताबिक, वायरल चैट में चौकी इंचार्ज शुभेंद्र सिंह के नंबर से तस्करों से रुपये मांगने, अकाउंट नंबर शेयर करने और पेमेंट फ़ॉलो-अप जैसी बातें सामने आई है.... चैट में 20 हजार से लेकर 2 लाख तक रकम की डिमांड, मैसेज और तस्करी के सिस्टम सेट करने की बातें साफ दिख रही हैं..... खबर में बताया गया है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्करों और पुलिस के बीच एक नेटवर्क चल रहा था, जिसमें कुछ लोग बीच से सेटिंग करवाते थे.....