10/02/2023
क्या आप भी रात में सोने से पहले अंधेरे कमरे में स्मार्टफोन चलाते रहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है. हैदराबाद की एक महिला को भी रात में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की लत थी और इसी आदत ने उसकी आंखों की रोशनी छीन ली. हैदराबाद के एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया. महिला स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम (SVS) से पीड़ित थी, जिससे अंधेपन समेत आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं.