सिकरीगंज लोकल न्यूज

सिकरीगंज लोकल न्यूज Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सिकरीगंज लोकल न्यूज, Gorakhpur.

I've been recognized as an original creator!
03/04/2026

I've been recognized as an original creator!

बड़हलगंज में दलित महिला से मारपीट, घर में घुसकर हमला: जातिसूचक गालियां देने का आरोप; मुकदमा दर्ज see..... गोरखपुर के बड़...
22/03/2026

बड़हलगंज में दलित महिला से मारपीट, घर में घुसकर हमला: जातिसूचक गालियां देने का आरोप; मुकदमा दर्ज see.....

गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दररा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
एक दलित महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़िता का आरोप है कि लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सोचने वाली बात ये है कि आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी? क्या कानून का डर खत्म हो चुका है?
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल ये है कि— 👉 क्या पीड़िता को सही न्याय मिलेगा? 👉 क्या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी?
अब वक्त है आवाज उठाने का ✊
ऐसी घटनाओं के खिलाफ हम सबको एकजुट होना होगा।

सिकरीगंज क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और...
21/03/2026

सिकरीगंज क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं।
रमजान के एक माह के उपवास के बाद सिकरीगंज, कुईं बाजार, असौजी, बारीगांव, नकौड़ी, हरदत्तपुर और मलांव सहित तीन ईदगाहों और चौदह मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
इस अवसर पर हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मस्जिद और ईदगाह के बाहर नमाजियों से गले मिलकर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर लगे मेलों में बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों ने मिठाइयों, खिलौनों और अन्य सामानों की खरीदारी का आनंद लिया।
त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकरीगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
इस मौके पर डॉ. एकलाख अहमद, ईद मोहम्मद, शमीम कुरैशी, जुबेर खान, जावेद खान, आजम, अकबर, चिंतेलाल, त्रिमोहन यादव, धनंजय और मोहम्मद शफी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

सिकरीगंज में नवरात्रि के रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है.….. पूरी खबर कमेंट में पढ़ेगोरखपुर के सिकरीग...
21/03/2026

सिकरीगंज में नवरात्रि के रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है.….. पूरी खबर कमेंट में पढ़े

गोरखपुर के सिकरीगंज में रामनवमी के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। सिकरीगंज के हिंदू समाज के युवाओं ने पूरे कस्बे को भगवा रंग से सजाया है।
मुख्य मार्गों, चौराहों, मंदिरों और बाजारों को भगवा झंडों और पताकाओं से सजाया गया है। कस्बे में 'जय श्री राम' के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने इस सजावट कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया।
रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा को आकर्षक बनाने की तैयारियां चल रही हैं। जुलूस में विभिन्न झांकियां, भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का चित्रण और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
रामनवमी के अवसर पर सिकरीगंज में उत्सव का माहौल है। 26 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा का इंतजार किया जा रहा है।

पेट्रोल हुआ 2 रुपए महंगा अमेरिका इजराइल का असर भारत में भी देखने को मिलने लगा
20/03/2026

पेट्रोल हुआ 2 रुपए महंगा अमेरिका इजराइल का असर भारत में भी देखने को मिलने लगा

20/03/2026
17/03/2026

सिकरीगंज से गोरखपुर जाते समय रास्ते में छताई पुल और नदी पर सरकार को ध्यान देना चाहिए ??

14/03/2026

“UPSI परीक्षा देने बलिया पहुँचे तो सेंटर गाँव में मिला।
लेकिन वहाँ जाने के लिए रोड की हालत देखकर हैरान रह गए।
जहाँ लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य तय होता है, वहाँ बुनियादी सुविधा भी नहीं!
इससे ज्यादा विकास तो हमारे गाँव में है।
प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।”













13/03/2026

गोरखपुर जिला अस्पताल में अब इलाज हुआ और भी बेहतर।
बड़े शहरों के अनुभवी डॉक्टर अब यहीं बैठ रहे हैं, मरीजों को मिल रहा है पूरा समय और बेहतर इलाज।
भीड़ भी कम लग रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
गोरखपुर के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। 🙏

सिकरीगंज वालों सावधान 🚦 cm yogi ka सख्त निर्देश
13/03/2026

सिकरीगंज वालों सावधान 🚦 cm yogi ka सख्त निर्देश

12/03/2026

“गोरखपुर–लखनऊ इंटरसिटी में टिकट को लेकर यात्री और टीटी में विवाद”
“देखिए आखिर क्या हुआ ट्रेन के अंदर”

Address

Gorakhpur
273213

Website

https://7cf3f106-372c-4dd4-add0-b033e6a4b3e6.lovable.app/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सिकरीगंज लोकल न्यूज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Club

Send a message to सिकरीगंज लोकल न्यूज:

Share